फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे शहर के सभी पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोमवार को जिले में सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगेे। फरीदाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग पर सभी पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। सभी पेट्रोल पंपों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। फरीदाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन गुप्ता ने बताया कि सरकार ने वैट कम करके पेट्रोल डीजल के दाम तो कम कर दिए। लेकिन उन्हें तेल कंपनी की तरफ से साल-2017 से कमीशन नहीं दिया गया है। इसके अलावा जिले में कुछ ऐसे लोग हैं तो बॉयोडीजल के नाम पर नकली डीजल बेच रहे है। इससे अन्य पेट्रोल पंप संचालक को नुकसान उठाना पड़ रहा है और उन्हें बदनामी भी हो रही है। इन्हीं सब मांगों को लेकर सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक सभी पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर रहेंगे। महासचिव मनमोहन गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद में करीब 80 पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें