फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेलमेट पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेवन एक्स वेलफेयर टीम ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सेक्टर-49 के पास विश्वकर्मा रोड, बरौला टी-पॉइंट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं पेट्रोल पंप के कारण गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई। अभियान में ट्रैफिक पुलिस के सुरेंद्र पाल और राशीद अली समेत सेवन एक्स वेलफेयर टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें