फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई में बैंक के कंट्रोल रूम में बजा अलार्म, दिल्ली से पकड़े दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ में चोरी के इरादे से घुसे थे दो लड़के, सीसीटीवी कैमरा व एटीएम ताेड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निजी बैंक के मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में मंगलवार आधी रात को अलार्म बजा तो स्टाफ अलर्ट हो गया। जांच करने पर पता चला कि दिल्ली में उनके एटीएम बूथ में कुछ बदमाश चोरी के इरादे से घुस गए हैं। फौरन मामले की सूचना स्थानीय अधिकारी को देने के बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस भी तुरंत पहुंच गई और 16-17 साल दो लड़कों काे पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक दोनों किशोर एटीएम में तोड़फोड़ करने के अलावा सीसीटीवी भी तोड़ चुके थे, लेकिन रुपये चोरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1:10 बजे मुंबई कंट्रोल रूम से कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि प्रेम नगर में 70 फुटा रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में बदमाश घुसे हुए हैंं। सूचना मिलते ही एक टीम को वहां भेजा गया। मौके पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। अंदर से दोनों लड़कों को पकड़कर एटीएम तोड़ने के औजार बरामद किए गए। आरोपी कैश ट्रे तोड़ने ही वाले थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों लड़कों के किराड़ी निवावी परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें