फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज प्रताड़ना और अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पाली गांव में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित कल्पना ने बताया कि पति आकाश, ससुर धीरज, सास सुमन, जेठ अनुज, जेठानी प्रिया और ननद दीपशिखा उर्फ दीपू ने दिए गए दहेज से संतुष्ट न होकर अतिरिक्त 11 लाख रुपये नकद और एक फोर्च्यूनर कार की मांग की। जब उन्हें मना किया गया तो ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। पीड़िता ने बताया कि 23 अक्तूबर 2025 को घर पर अकेला पाकर जेठ ने उसके साथ अभद्रता की। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से वह किसी तरह बाहर आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें