फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में तीन परीक्षाएं देंगे एकेटीयू के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू : एक ही दिन में तीन परीक्षाएं देंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 सितंबर को निर्धारित की गई हैं। बीटेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को एक ही दिन में तीन परीक्षाएं देनी होंगी। यूजीसी की ओर से फाइनल वर्ष की परीक्षाएं सितंबर माह तक कराने के निर्देश हैं। इसलिए एकेटीयू सितंबर माह में ही मुख्य और बैक परीक्षाएं संपन्न कराएगा। जिले में करीब 25 से अधिक कॉलेज एकेटीयू से संबद्ध है। इन कॉलेजों में करीब 80 हजार विद्यार्थी हैं। एकेटीयू ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक ही दिन में तीन परीक्षाएं रखी हैं। वहीं, परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थी एक ही दिन में ही परीक्षा देकर अपने घरों को जा सकेंगे। हालांकि, बैक पेपर देने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं इसके बाद में रखी गई हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन कर विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों में स्वकेंद्र परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें