नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा सात मई से शुरू होगी। दो पाली में होने वाली यह परीक्षा छह जून तक चलेगी। जन संपर्क अधिकारी डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 3.30 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। जिसके लिए प्रदेश के 135 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही, विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। ब्यूरो