ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी में सपा की रैली में किसान सभा ने सैंकडों की संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। किसानों के मुद्दों का एक ज्ञापन उनको सौंपा। किसानों को अखिलेश यादव ने उनके संघर्ष को मजबूती देने का भरोसा दिया। किसान सभा के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता जगवीर नंबरदार के नेतृत्व में संयोजक वीर सिंह नागर, महासचिव संदीप भाटी एवं जिला कमेटी के साथ अखिलेश यादव को ज्ञापन देने पहुंचे। इस पर अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट घोषणा की कि जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उनको 10 फीसदी आबादी प्लॉट, नए कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, स्थानीय युवाओं को क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में रोजगार जैसे फैसले लागू किए जाएंगे।