फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धर्मशाल महंता में किया श्रीरामायण का अखंड पाठ

Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
धर्मशाल मंहता में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद लोग : स्त्रोत  आयोजक
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल गद्दी बाबा नकोदर दास धर्मशाल महंता में सायर संक्रांति पर्व पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाराज उपेंद्र पराशर के सान्निध्य में श्रीरामायण अखंड पाठ, भजन-कीर्तन, पूजन और गद्दी पूजन के साथ संक्रांति का पर्व मनाया गया। प्रवचन करते हुए महाराज उपेंद्र पराशर ने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है और इसका वास्तविक लक्ष्य प्रभु भक्ति, सिमरन और सत्संग से ही पूरा हो सकता है। इस अवसर पर विशेष लंगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें