ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में अजनारा होम्स कल्चरल कमेटी की ओर से इस वर्ष चौथी बार मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने पंडाल को नवरात्रि थीम पर बनाया है। इसका उद्देश्य लोगों को मां दुर्गा के नौ रूप और आने वाली पीढ़ी को हिंदू परंपरा से अवगत कराना है। बंगाल व गुजरात की झलक दिखाई दे रही है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि दुर्गा पूजा का आयोजन पूरी सोसाइटी के सहयोग किया जाता है। बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पंडाल में ईको-फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।