फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजनारा होम्स के बेसमेंट की हुई सफाई

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरने और कूड़ा जमा होने की शिकायत का
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरने और कूड़ा जमा होने की शिकायत का प्राधिकरण की परियोजना टीम ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ओ टावर के बेसमेंट में पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने बेसमेंट में जलभराव और गंदगी की स्थिति का जायजा लेकर मेंटेनेंस टीम को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए है। इसके बाद मेंटेनेंस टीम ने बेसमेंट में सफाई अभियान चलाकर जगह-जगह पड़ा कूड़ा हटाया और गंदगी को साफ कराया। सफाई कराए जाने से निवासियों को राहत मिली है। निवासियों ने उम्मीद जताई कि बेसमेंट में पानी की निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखी जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें