ग्रेटर नोएडा (संवाद)। थर्ड कैप्टन जसवंत सिंह रावत मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में अजमल खान क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हरा दिया। ग्रेटर नोएडा के सीके प्ले स्टेशन मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम 26.2 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। कृष्णा भड़ाना ने 63 रन बनाए। अजमल खान क्लब से लक्ष्य भारद्वाज ने चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में अजमल खान क्लब ने 21.5 ओवर में महज दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वीवीकेटी ने 51 रन की पारी खेली। रवि ब्रदर्स से हर्षित और जयंत को एक-एक विकेट मिला।