फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अजित विश्वास को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सपा नोएडा विधानसभा क्षेत्र की बैठक रविवार को सेक्टर-51 स्थित बलराम होटल, होशियारपुर में हुई। विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रंजीत पटेल ने किया। बबलू चौहान ने अजित विश्वास को विधानसभा उपाध्यक्ष, गुड्डू चौधरी को महासचिव, मो. शमसुद्दीन और राकेश पाल को विधानसभा सचिव मनोनीत किया। नीरज प्रजापति और धीरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें