फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरफोर्स जवान व पत्नी पर हमला, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स जवान व पत्नी पर हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। जेवर में छुट्टी पर घर आए एयरफोर्स जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एयरफोर्स स्टेशन सुलूर (कोयंबटूर) में तैनात जवान और उनकी पत्नी पर गांव निवासी मां-बेटे ने हमला कर दिया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजकुमार जनमेदा ने बताया कि वह छुट्टी बिताने अपने घर आए थे। 12 अक्तूबर को राजकुमार अपने घर की बाउंड्री की मरम्मत करा रहे थे। तभी गांव निवासी कुलदीप कुमार और उसकी मां पुष्पा देवी ने हमला कर दिया, जिसमें राजकुमार घायल हो गए। घर में मौजूद पत्नी मीनू पर भी हमला कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें