16जेएनडी46-के एम राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्त्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज नरवाना के प्लेसमेंट सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का निर्देशन कनिका सीकरी ने किया जिसका विषय वेब डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल मार्केटिंग रहा। मुख्य वक्ता संदीप ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया है जिनमें वेब डिजाइनिंग भी प्रमुख है। एआई ने वेबसाइट निर्माण और उसके अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। इसके बाद जतिन ने अकादमिक एक्सपर्ट के रूप में कार्यशाला का संपूर्ण पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. जयपाल, जगबीर दुहन, सज्जन, मौजूद रहे। संवाद