फोटो
-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय और क्वाराक्सिया फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच बायोटेक्नोलॉजी और बायोफार्मा अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। साझेदारी के तहत आयुर्वेद आधारित कॉस्मेस्यूटिकल फॉर्मूलेशन पर शोध किया जाएगा। कंपनी दो रिसर्च प्रोजेक्ट्स प्रायोजित करेगी, जिनका नेतृत्व एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डॉ. निधि चौधरी और डॉ. मरियम सरवत करेंगी। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला, सीईओ प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।