छात्रों की प्लेसमेंट बेहतर बनाने के लिए सेलेबल टेक्नोलॉजीज़ और एमिटी विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू
नोएडा। छात्रों के लिए बेहतर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए एमिटी विश्वविद्यालय और सेलेबल टेक्नोलॉजीज के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर सेलेबल टेक्नोलॉजीज के सीनियर मैनेजर सार्थक आचार्य ने कहा कि हर साल, हम अलग-अलग संस्थानों से 500 से ज्यादा नए स्नातकों को नौकरी पर रखते हैं। एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि यह सहयोग सेलेबल टेक्नोलॉजीज के साथ उद्योग उन्मुख ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करता है। ब्यूरो