रबूपुरा (संवाद)। अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को कस्बे में अग्रकुल प्रवर्तक श्री महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने काफी संख्या में हिस्सा लिया। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों को स्मृति चिह्न व गले में पटका डालकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आचार्य ने हवन किया। अग्रवाल समाज के गुल्लू गर्ग, सुभाष चंद्र सिंगल राजू गर्ग, सुनील तायल, वीरेंद्र गर्ग, बुजुर्ग मुरारी लाल, प्रमोद मंगल, प्रवीन बंसल, सतीश चंद्र रस्तोगी, आदि ने कुलदेवी महालक्ष्मी तथा अग्रसेन महाराज के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर पूजन किया।