अम्रपाली जोडियक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अग्रसेन जयंती समारोह 2026
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। आम्रपाली जोडियक क्लब हॉल में शनिवार को अग्रसेन जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए समाज में एकता, सहयोग, सेवा और समरसता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा नोएडा के अध्यक्ष मूलचंद, भाजपा के पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल विशेष अतिथि रहे। निखिल सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।