ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवादा स्थित श्री शीतला माता मंदिर शनि धाम में शुक्रवार से पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान की शुरुआत होगी। यह अनुष्ठान 26 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में चित्रकूट के यज्ञाचार्य शशिकान्त त्रिपाठी वैदिक विधि-विधान से यज्ञ और मंत्रोच्चार करेंगे। महंत रामचैतन्य गिरी महाराज रोजाना दोपहर 12 से 2 बजे तक सात धुना की साधना में रहेंगे। इस दौरान उनके चारों ओर सात स्थानों पर अग्नि प्रज्वलित रहेगी और वे मंत्र जाप और आहुति के माध्यम से साधना करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि स्थानीय समाजसेवियों और श्रद्धालुओं की मदद से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।