फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद धार्मिक स्थल पर फिर से स्थापित की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बाद धार्मिक स्थल पर फिर से मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी में सोमवार रात कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल से मूर्ति हटा दी थी। जिस पर निवासियों ने काफी हंगामा किया था। बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। निवासियों के हंगामे के बाद मंगलवार रात फिर से मूर्ति स्थापित की गई है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मंदिर बनाने का स्थान चिन्हित नहीं है। शनिवार को एक जगह पर पूजा के बाद भगवान की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार देर रात किसी ने मूर्ति के साथ ढांचे को भी हटा दिया। सुबह लोगों को पता चला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने ट्विटर पर पुलिस से शिकायत की। दोपहर बाद निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और काफी हंगामा किया। पुलिस ने बिल्डर और निवासियों के साथ बातचीत की। फिर से मूर्ति लगवाने पर सहमति बनी। स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें