फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपावली बाद अस्तौली में लगेगा 300 टन क्षमता का बायोसीएनजी प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था का किया चयन, गीले कूड़े से बनेगी बॉयो सीएनजी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से निकलने वाले गीले कचरे से बॉयो सीएनजी बनाने का प्लांट दीपावली के बाद लगाया जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अस्तौली की जमीन पर प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी का चयन कर लिया है। रिलायंस कंपनी प्रतिदिन 300 टन कचरे से वाहनों के लिए बॉयो सीएनजी गैस का उत्पादन करेगी।
लोगों को जल्द ही गीले कचरे की समस्या से निजात मिलने वाली है। यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ग्रेनो में कूड़े का पूरी तरह से निस्तारण करने के लिए अस्तौली में सेनेटरी लैंडफिल साइट का निर्माण हो रहा है। इस प्लांट के निर्माण में रिलायंस कंपनी 80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्राधिकरण के अनुसार गीले कचरे को प्रोसेस करके उसे बायो सीएनजी में बदलने से रोड रेडी बायो फ्यूल बनाने की प्रकिया को गति मिलेगी। इस प्लांट में बनने वाली कंप्रेस्ड बायो गैस को इंडियन स्टैंडर्ड नार्मस (बीआईएस) और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पेसो) के गैस सिलिंडर फिलिंग मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि अस्तौली में एनटीपीसी की ओर से 600 टन प्रतिदिन क्षमता का आरडीएफ प्लांट पहले से ही लगाया जा रहा है। जिससे आरडीएफ (एक प्रकार का तारकोल) बनाया जाएगा। नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी दोनों के इस्तेमाल के लिए एनटीपीसी इस प्लांट को यहां स्थापित कर रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बायोसीएनजी प्लांट यहां लगाने के लिए जून में आरएफपी जारी किया था। इसके बाद प्री बिड मीटिंग भी की गई जिसमें 8 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने अपने कई तरह के प्रस्ताव रखे। इसके बाद कई कंपनियों के आवेदन आए। टेक्नीकल बिड में कई कंपनियों को आवेदन बाहर हो गए हैं। इसके बाद अब फाइनेंशियल बिड में रिलायंस कंपनी को 80 करोड़ की लागत से बनने वाले बायोसीएनजी प्लांट लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि रिलायंस कंपनी को प्लांट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कंपनी जल्द ही बायोसीएनजी प्लांट लगाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें