फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बाद मिला आवंटियों को आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नौ साल बाद मिला आवंटियों को आशियाना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की फ्लैट योजना में गाढ़ी कमाई लगाने वाले आवंटियों को नौ साल बाद पजेशन मिला, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। प्राधिकरण ने दो साल में पजेशन का वादा किया था। शनिवार को शिविर में 40 से अधिक आवंटियों के नाम रजिस्ट्री हुई। साथ ही पजेशन लेटर भी जारी किया गया। प्राधिकरण ने सेक्टर ईटा टू में यह स्कीम 2010 में लॉन्च की थी। योजना में 2000 फ्लैट थे। दो साल बाद पजेशन देने का दावा किया गया था, लेकिन जमीन विवाद के चलते योजना अटक गई। बाद में प्राधिकरण ने बाकी को पजेशन दे दिया, लेकिन 324 आवंटियों के फ्लैट अटक गए। सभी को शिफ्ट किया गया। 86 वर्ग मीटर के इन फ्लैटों की कीमत 20 लाख रुपये थी। हालांकि देरी के चलते निर्माण लागत बढ़ गई, जिससे आवंटियों को अब दो से तीन लाख रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। इन फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए शनिवार को प्राधिकरण का दफ्तर खुला। सब रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारी भी इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने में मुस्तैद रहे। प्राधिकरण के प्रबंधक बसी खान ने बताया कि आवंटियों के कागजात तैयार करवाए गए। स्टांप पेपर का भी इंतजाम कराया गया। रविवार को भी शिविर लगेगा। आवंटी फ्लैट की रजिस्ट्री करा सकते हैं। फ्लैट आवंटी किरण ने बताया कि प्राधिकरण ने पजेशन देने में नौ साल लगा दिए, लेकिन अब रजिस्ट्री होने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें