यमुना सिटी (संवाद)। अफोर्डेबल फ्लैटों में रहने वाले लोग बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि निर्धारित समय से अधिक बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों को दिन में कई-कई घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ रहे हैं। इससे उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। निवासी हर्ष ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से परेशानी हो रही है। दिन में कई घंटे बिजली नहीं रहने से जरूरी काम करने में भी दिक्कत होती है।