फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा बिलासपुर नगर पंचायत के पास बसाएगा 700 हेक्टेयर जमीन पर एरोसिटी

Wed, 18 Oct 2023 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा फेज-दो का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें भी 40 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है और 44 लाख की आबादी प्रस्तावित है। ग्रेनो फेज-वन और फेज दो में 71 हजार हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण किसानों से अधिग्रहण करके शहर बसाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो प्राधिकरण भी नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए अब 700 हेक्टेयर में 130 मीटर रोड और बिलासपुर के पास ऐरो सिटी बसाएगा। इसमें होटल, उद्योग, गोल्फ कोर्स, स्टूडियो अपार्टमेंट, आर्टगेम्स समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। यह व्यवस्था मास्टर प्लान-2041 में की गई है। औद्योगिक इकाईयों में काम करने के साथ-साथ कर्मचारी वहां पर रह सकेंगे और उनको किसी भी काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा का गठन 1991 में हुआ था और यहां पर करीब 31 हजार हेक्टेयर जमीन को प्राधिकरण ने अपने मास्टर प्लान के तहत अधिग्रहण किया था। प्राधिकरण की करीब 60 फीसदी जमीन पर औद्योगिक कारोबार हो रहा है। अब ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा फेज-दो का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें भी 40 हजार हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है और 44 लाख की आबादी प्रस्तावित है। ग्रेनो फेज-वन और फेज दो में 71 हजार हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण किसानों से अधिग्रहण करके शहर बसाया जाएगा। बुनियादी ढांचे, गतिशीलता, शहरी डिजाइन आदि को अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर रखने की कोशिश होगी। ग्रेनो का कुल क्षेत्रफल 71327.63 हेक्टेयर हो जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

प्राधिकरणों ने नहीं दिए ग्रेनो फेज-दो के मास्टर प्लान में सुझाव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फेज-दो के लिए मास्टर प्लान-2041 मास्टर प्लान तैयार किया है और इसके लिए लोगों से आपत्तियां मांगी है। जबकि अन्य प्राधिकरणों से इस मास्टर प्लान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। हालांकि अभी किसी भी प्राधिकरण की ओर से कोई सुझाव नहीं मिला है। अब 25 अक्तूबर तक आपत्तियां और सुझाव देने का समय है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करके मास्टर प्लान को स्वीकृत कराने के लिए शासन को भेजा जाएगा।

सभी एक्सप्रेसवे और रेल मार्ग से जुड़ेगा
प्राधिकरण की परियोजना महाप्रबंधक लीनू सहगल ने बताया कि ग्रेनो फेज-दो 713.27 स्क्वायर किमी क्षेत्र में होगा। यह ईस्टर्न परिफेरल, वेस्टर्न पेरिफेरल, एनएच-34, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग, देहरादून और लखनऊ रेलवे मार्ग के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे समेत लगभग सभी मार्गों से जोड़ा गया है।

मास्टर प्लान-2041 में नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए प्राधिकरण ने एरो सिटी बसाने की योजना बनाई है। इसे 700 हेक्टयेर भूमि पर बसाया जाएगा। जो सभी सुविधाओं से लैस होगा। -रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें