दादरी(संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादौपुर गांव में अधिवक्ता को फोन पर धमकी दी गई। घर में घुसकर उनकी माता के साथ गाली-गलौज की गई। पीड़ित का कहना है कि इसका वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। पीड़ित ने महिला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सादौपुर गांव के एडवोकेट कुलदीप कुमार के मोबाइल फोन पर गांव के ही मिथुन, किरण और मनोज ने धमकी दी। उनका आरोप है कि मिथुन अपराधी है और फर्जी कहानी बनाकर धमकी देकर लोगों से पैसा ठगता है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।