फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपियों से जेल में मुलाकात करने पहुंचे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की हत्याकांड::::: आरोपियों से जेल में मुलाकात करने पहुंचे अधिवक्ता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में जलकर मरने वाली निक्की की हत्या के आरोपियों से उनके अधिवक्ता ने जेल में जाकर मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने आरोपी पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर व जेठ रोहित से मुलाकात की। सहायक अधिवक्ता अमित भाटी व मोहित नागर ने चारों आरोपियों से घटना की जानकारी ली। जिसमें जेठ ने घटना के समय सिरसा टोल पर और पति विपिन सास-ससुर ने घर के बाहर दुकान पर होने का दावा किया है। मनोज भाटी ने बताया कि कोर्ट में सभी की जमानत याचिका दायर की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिरसा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने के लिए भी कोर्ट में अपील की जाएगी। कई अहम साक्ष्य भी कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें