फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ता का पैन और आधार दुरुपयोग कर जीएसटी इनपुट लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अधिवक्ता के पैन और आधार कार्ड के दुरुपयोग कर जीएसटी इनपुट लेने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कस्बा सूरजपुर निवासी अधिवक्ता शकील अहमद ने बताया कि रिटर्न दाखिल कराने के दौरान पता चला कि उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड से एक फर्म एम/एस शकील ट्रेडिंग कंपनी के नाम से 1 जुलाई 2017 को रजिर्स्टड हुआ है। वेबसाइट पर यह फर्म दरियाबाद, जनपद बाराबंकी स्थित है और उसका जीएसटी नंबर वर्तमान में सक्रिय है। उन्होंने कभी कोई जीएसटी नंबर नहीं लिया है। न ही किसी प्रकार की ट्रेडिंग फर्म संचालित की है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी इनपुट क्रेडिट हासिल करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में पहले थाना सूरजपुर में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें