फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिंक रोड पर जाम से बचने के लिए सलाहकार एजेंसी ने दिए तीन विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक रोड पर जाम से बचने के लिए सलाहकार एजेंसी ने दिए तीन विकल्प
विज्ञापन

रोड के चौड़ीकरण की प्राधिकरण की योजना, सलाहकार एजेंसी को रोडमैप बनाने का जिम्मा




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-14ए चिल्ला रेगुलेटर से लेकर दलित प्रेरणा स्थल होते हुए महामाया फ्लाईओवर तक जाने वाली नोएडा लिंक रोड को जाम से मुक्त करने के लिए सलाहकार एजेंसी ने तीन विकल्पोंं का ड्राफ्ट तैयार किया है। यहां प्राधिकरण की लिंक रोड के चौड़ीकरण की योजना है। सड़क चौड़ीकरण के लिए मिले विकल्प के आधार पर प्राधिकरण मंथन करेगा। इसके बाद सीईओ की मंजूरी के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बाबत जल्द से जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।


दिल्ली से नोएडा में प्रवेश और निकास के दौरान चिल्ला रेगुलेटर, डीएनडी और कालिंदी कुंज से आने वाले वाहन जाम में रोजाना फंसते हैं। धीरे-धीरे इसका असर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक नजर आने लगा है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। जाम का असर इतना कि फिल्म सिटी, डीएनडी लूप, सेक्टर-18, अट्टा, सेक्टर-16, सेक्टर-94, 96 सहित कई सेक्टरों में वाहन रेंगते नजर आते हैं। इससे निबटने के लिए सलाहकार एजेंसी टीपीए ने तीन लेन के बदले चार लेन की सड़क बनाने का विकल्प देते हुए ड्राफ्ट तैयार किया है। अब इसे सीईओ को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन







-
एंट्री गेट से लेकर डीएनडी लूप तक यह होगा सड़क चौड़ीकरण का विकल्प

पहला विकल्प

सेंंट्रल वर्ज को तोड़कर पतला करने की योजना है। इससे दोनों कैरेज में सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। यह तीन लेन से बढ़कर करीब चार लेन तक हो सकता है। यहां फुटपाथ को शामिल नहीं किया जाएगा।
-



दूसरा विकल्प

सेंट्रल वर्ज को नहीं छेड़ा जाए। यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ को कवर किया जाएगा। फुटपाथ का उपयोग एक लेन की सड़क के तौर पर किया जाएगा। इस तरीके से भी सड़क को चार लेन का बनाया जा सकता है। हालांकि इस विकल्प को अपनाने पर सड़क के किनारे लगे 180 पेड़ काटने पड़ेंगे।



-
तीसरा विकल्प

जहां भी बॉटल नेक की समस्या आ रही है। जहां वाहनों का ज्यादा जमावड़ा लग जाता है और ट्रैफिक फंस जाता है। इसके विकल्प के तौर पर डीएनडी लूप को चौड़ा करने का काम किया जाएगा। इससे बॉटल नेक की समस्या खत्म होगी ताकि पीछे के वाहनों को रुकना न पड़े।




-
ट्रैफिक स्टडी के बाद इसे दिया जाएगा अंतिम रूप

प्राधिकरण के एसीईओ की ओर से सलाहकार एजेंसी से कहा गया है कि पूरे विकल्प पर एक बार और विचार किया जाए। इसके अलावा ट्रैफिक स्टडी के बाद अगर कुछ और जोड़ना पड़े तो इसमें जोड़ते हुए अंतिम कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन





-

लिंक रोड के चौड़ीकरण के लिए सलाहकार एजेंसी ने तीन विकल्पों का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। जल्द ही इसमें कुछ और बिंदुओं को शामिल करते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद इसे सीईओ की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सीईओ की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। - डोरी लाल वर्मा, सीनियर मैनेजर, वर्क सर्किल-एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें