कंपनी का निरीक्षण करते मुख्य सचिव।
नोएडा। रोबोट बनाने वाली एडवर्ब कंपनी की जल्द ही नई यूनिट ग्रेटर नोएडा में लगेगी। इसके बाद यह देश की यह सबसे बड़ी रोबोट उत्पादन करने वाली कंपनी होगी, जो हर वर्ष 50 हजार से अधिक रोबोट बनाएगी। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ट्वीट कर यह बात कही है। उन्होंने 25 फरवरी को नोएडा में कंपनी का निरीक्षण किया था। मिश्र ने कहा है कि एडवर्ब कंपनी का 51 सप्ताह में मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की बड़ी मिसाल है। यह देश ही नहीं बल्कि यूरोप, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में रोबोट की आपूर्ति करेगी। नोएडा की इस फर्म में 750 इंजीनियर काम कर रहे हैं। इनमें अधिकतर बेटियां है जो चुनौतीपूर्ण कार्य का अंजाम दे रही हैं। कंपनी अब ग्रेनो में इसकी दूसरी यूनिट लगाने की तैयारी कर रही है, जो दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी। कंपनी साल 2022 के अंत तक 50 हजार रोबोट तैयार कर लेगी। प्रतिवर्ष कंपनी 50 हजार रोबोट का उत्पादन करेगी। कई अत्याधुनिक तकनीक से लैस रोबोट तैयार करेगी।