फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को अपनाकर बनें स्वस्थ : परमार्थ देव

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के नौ जिले के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। पतंजलि योगपीठ के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि आमलोगों को जीवन में योग अपनाना चाहिए। शुक्रवार को वह डीसेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित पतंजलि योगपीठ के 9 जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम भावना सर्वोपरि है। देश के युवाओं एवं योगपीठ साधकों को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। जिससे स्वस्थ जीवन का आनंद ले सके। स्वास्थ्य को लेकर सभी को गंभीर और जागरूक रहना चाहिए। स्वास्थ्य है तो सब कुछ है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी आने के चलते देश को जनहानि से बचाने के लिए योग ही महत्वपूर्ण साधन रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सह प्रभारी सुरेश पाल, पवन कुमार, टीकाराम शर्मा, राजवीर सिंह, निरंजन आर्य, कृष्णपाल, सुभाष ढींगरा, प्रदीप शर्मा, पवित्रा शर्मा, संजीव प्रेमी, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश प्रधान, जीतराम सिंह, दिनेश कुमार, चरण सिंह, डॉ उमेश कुमार, डॉ संजीव शर्मा, साबिर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें