फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 10 से मिलेंगे प्रवेश फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 10 से मिलेंगे प्रवेश फॉर्म
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए 10 दिसंबर से प्रवेश फॉर्म मिलना शुरू हो जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि बालवाटिका 1,2,3 (नर्सरी, केजी, यूकेजी) और कक्षा 1 से 9 तक की उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर से मिलेंगे। फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी रखी गई है। एक फरवरी को प्रवेश प्रक्रिया होगी। अभिभावक कार्य दिवसों में सुबह 9:30 से शाम तीन बजे के मध्य विद्यालय के प्रशासनिक भवन से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में विद्यालय के गेट नंबर 2 से मिलेगा। कक्षा 2 से 9 तक में प्रवेश के इच्छुक अभिभावकों को अपने बच्चे का परमानेंट एजुकेशन नंबर और पुराने स्कूल का यू डाइस कोड आवेदन फॉर्म में लिखना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें