फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरपुर-पारोही गांव की जमीन यीडा को सौंपेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरपुर-पारोही गांव की जमीन यीडा को सौंपेगा प्रशासन
विज्ञापन

जेवर। जिला प्रशासन सोमवार से एक बार फिर नोएडा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर के लिए किसानों से ली गई जमीन पर यीडा को भौतिक रूप से कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। सोमवार को किशोरपुर व मंगलवार को पारोही गांव की भूमि प्रशासन यीडा को सौंपेगा। हालांकि, कितनी भूमि सौंपी जाएगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले प्रशासन रन्हेरा, पारोही, किशोरपुर, बनवारीवास, रोही व दयान्तपुर गांव के किसानों से 558 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लेकर यीडा को सौंप चुका है। वहीं, जिन किसानों को मुआवजा बाद में मिला है, उनकी जमीन पर भी कब्जा दिलाने की कार्रवाई आज से शुरू होगी। अफसरों ने बताया कि जेवर के छह गांव रन्हेरा, पारौही, रोही, किशोरपुर, बनवारीवास, दयान्तपुर की कुल 1239 हेक्टेयर जमीन प्रथम फेज के लिए अधिग्रहण करनी है। लगभग 65 प्रतिशत किसान कागजात जमा कर मुआवजा ले चुके हैं। डिप्टी कलेक्टर व एयरपोर्ट प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने जमीन का मुआवजा प्राप्त कर लिया था। ऐसे किसानों से लगभग आधी जमीन पर 23 अगस्त तक कब्जा लेकर यीडा को सौंप दिया गया है। बाद में छह गांव के मुआवजा ले चुके किसानों से जमीन पर कब्जा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें