फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 17 से 20 तक
विज्ञापन



गैंगस्टर बिंदर फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है, भारी पुलिसबल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारी पुलिस दल बल के साथ जिला प्रशासन ने गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के शक्ति पार्क स्थित मकान पर बुलडोजर चला दिया। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व गिरोहबंदी के 29 मामलों में आरोपी बिंदर गुर्जर की एक प्रॉपर्टी को पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। गैंगस्टर बिंदर फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है। बिंदर को अक्तूबर 2019 में पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। इसके बाद वह जेल से बाहर नहीं आया। बिंदर पर संदीप गाडौली एनकाउंटर में पुलिस से मिलीभगत करने का भी आरोप गाडौली के परिजनों ने लगाया था जिस पर मुंबई पुलिस ने बिंदर से जेल में पूछताछ भी की थी।



एक दशक तक गैंगवार में शामिल रहा पूर्व पार्षद बिंदर गुर्जर

पूर्व पार्षद बिंदर गुर्जर करीब एक दशक तक गैंगवार का पर्याय बना रहा। बिंदर गुर्जर का संदीप गाडौली व गैंगस्टर कौशल के बीच टकराव बना रहता था। बिंदर गुर्जर पर प्रॉपर्टी डीलर राजीव शेट्टी उर्फ राजू की हत्या का आरोप लगा था। इसके अलावा बिंदर पर संदीप गाडौली के एनकाउंटर में भी पुलिस से मिलीभगत कर हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले बिंदर के भाई मनीष की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। यही नहीं बिंदर गुर्जर पर भी निगम चुनाव के प्रचार के दौरान गोलियां बरसाई गई थीं जिसमें बिंदर को तीन गोलियां लग गई थी लेकिन इस हमले के बाद भी वह बच गया था। इसके अलावा बिंदर के भतीजे अशोक की भी गैंगवार में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी जबकि बिंदर गुर्जर पर संदीप गाडौली के नजदीकी मनीष खुराना पर अर्जुन नगर में हमला करने का भी आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन




निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट मांगना पड़ा भारी
गुरुग्राम विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए सभा के दौरान सरकार पर निशाना साधना गैंगस्टर बिंदर गुर्जर को भारी पड़ गया था। कमिश्नरेट की पुलिस ने शांति भंग करने के शक में एहतियात के तौर पर बिंदर को पकड़कर भोंडसी जेल भेज दिया था।



बिना नक्शा पास कराए बना था भवन

नगर निगम के जेई मोहित राणा दस्ते के साथ मौके पर मौजूद थे। उनका कहना है कि इस भवन की शिकायत निगम को मिली थी जिसकी जांच के बाद पता चला कि यह भवन बिना नक्शे के बना हुआ है। दस्ते ने नोटिस जारी करने के बाद इसे तोड़ा है।
विज्ञापन





गैगस्टर के चाचा के नाम पर है प्रॉपर्टी

गैंगस्टर बिंदर गुर्जर का भतीजा सागर गुर्जर मौके पर मौजूद था। उसका कहना था कि निगम की ओर से नोटिस मिलने के बाद उसने सभी कागजात विभाग में जमा करा दिए थे। निगम ने डेयरी खाली करने का आदेश दिया था। डेयरी भी यहां से हटा दी गई है। प्रशासन जिस प्रॉपर्टी को गैंगस्टर की बता रहा है वह उनकी नहीं है। उनके भाई के नाम पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें