फोटो..
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में शासन की ओर से नामित सभासदों को बुधवार को पदभार ग्रहण कराया गया। एसडीएम दुर्गेश सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी की मौजूदगी में मोनू गर्ग, प्रिंस भारद्वाज व पंकज ठाकुर ने शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अधिकारी विवेक भदौरिया, रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक सिंह, संजीव शर्मा, बॉबी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, कुलदीप पंडित, लायकराम पहड़िया, सुलेमान कुरैशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो