श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के छात्र संघ के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी। स्रोत स
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शनिवार को निर्विरोध निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर कुमारी अंजलि, सचिव पद पर रोहन सिंह, सहसचिव पद पर कुमारी अमीषा, कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी प्रिया तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंश रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कुमारी खुशी वर्मा, मानसी चौहान, बबिता, लक्ष्मी, रिया पंत व सानिया को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि छात्रसंघ अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सहयोगी बने। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर चंद सुमन भी उपस्थित रहे।विदित हो कि सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में सभी पदाधिकारी आपसी सहमति से निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर को शपथ ग्रहण होना था, जिसके क्रम में शुक्रवार को समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।