फोटो है-
नोएडा (संवाद)। शहर की स्केटर अदिति राणा ने साउथ कोरिया में एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को मात दी थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उनकी छोटी जुड़वा बहनें अनिका और अविका ने रविवार को ऑल इंडिया नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीता है। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी निवासी दीपक राणा ने बताया कि बेटी अदिति ने एशियन गेम्स में सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया था। उन्हें उम्मीद है कि अगले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह जरूर स्वर्ण पदक हासिल करेंगी।