ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की अदिति राणा ने अंतरराष्ट्रीय रोलर डर्बी स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अदिति ने साउथ कोरिया में 24 से 30 जुलाई तक चल रही एशियन चैंपियनशिप में यह जीत हासिल की। इसके लिए खिलाड़ी का चयन राजस्थान में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक हासिल करने के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, जापान, की टीमें भाग ले रही है। अदिति मां ज्योति धामा से ही स्केटिंग के गुर सीखती है। बेटी के पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।