नोएडा। कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा डिपो ने शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहिताश कुमार ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों की संख्या डिपो पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्ट को लेकर जिला प्रशासन से जानकारी मिलते ही बसों को निर्धारित किए जाने वाले रूट से भेजा जाएगा। हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है। ब्यूरो