एडीसीपी ने सेल्फी लेकर डिजिटल सेल्फी बूथ का किया उद्घाटन
लखनऊ। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत प्लासियो मॉल में सोमवार शाम चार बजे डिजिटल अभियानः ''हर नारी शक्ति स्वरूप है'' का शुभारंभ हुआ। मॉल में स्थित डिजिटल सेल्फी बूथ का उद्घाटन एडीसीपी अपराध किरन यादव ने सेल्फी लेकर किया। इस मौके पर प्रशिक्षु एसीपी अपूर्वा पांडेय और एसीपी कार्यालय अनुष्का मौजूद रहीं। वहीं, एसीपी (महिला एवं अपराध) सौम्या पांडेय ने रैनबो एफ टीम के साथ रेडियो प्रसारण केंद्र का दौरा किया। बताया कि महिलाएं और बालिकाएं बूथ पर फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर साझा करें। वे महिलाएं और बालिकाएं जो लखनऊ पुलिस को फोटो टैग करेंगी, उनकी तस्वीरों को पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर प्रकाशित किया जाएगा।