ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
नूंह। जिले में अगर कोई दुकानदार ऑक्सीटोसीन का इंजेक्शन बेचता हुआ पाया गया या कोई पशुपालक अपने दुधारू पशुओं को यह इंजेक्शन लगाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि ऑक्सीटोसीन का इंजेक्शन बेचना या दुधारू पशुओं को यह इंजेक्शन लगाना सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इस मौसम में दुधारू पशु कम मात्रा में दूध देते हैं और पशुपालक दूध निकालने के लिए इस इंजेक्शन का प्रयोग करते हैं। इस इंजेक्शन के प्रयोग से पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इसे लगे दुधारू पशु के दूध को प्रयोग करने से मानव स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।