रबूपुरा (संवाद)। रामलीला और आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। रबूपुरा थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के अलावा रामलीला कमेटी, महाकाली कमेटी, और राम बारात आदि कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी ने कमेटियों के पदाधिकारी से त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला, दुर्गा पूजा, महाकाली की शोभायात्रा, राम बारात और नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और कोई समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पदाधिकारियों से अपील की गई है कि डीजे की आवाज मानक के अनुसार ही रहे। बैठक के दौरान अश्वनी कौशिक, सुधीर गोयल, अरविंद शर्मा, विवेक कुमार, वीरेंद्र गर्ग, रोहित भाटी, धीरज शर्मा, राहुल कुमार, मोहित गर्ग, तनुज शर्मा, विष्णु शर्मा, मूलचंद मीणा, अनूप भाटी, आदर्श पंडित आदि मौजूद रहे।