ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात अब पंचायत सहायकों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अगर कोई सहायक गैरहाजिर मिलते है उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। आए दिन मिल रही शिकायतों को लेकर जिला पंचायत स्तर पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 82 ग्राम पंचायतें है। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के डयूटी से नदारद होने की शिकायतें आए दिन लोगों के द्वारा की जाती रही है। लोगों की शिकायतों के चलते अब पंचायत सहायकों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर से कर्मचारी से सहायकों पर फोन करके उनके लोकेशन की पुष्टि की जाएगी। इसको लेकर किसी भी सहायक की कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है।