फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रोजेक्ट की क्यूपीआर नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूपी रेरा ने प्रदेश के बिल्डरों को प्रोजेक्टों की तिमाही प्रगति रिपोर्ट देने का समय दिया था लेकिन तय समय के बाद भी काफी बिल्डरों ने अब तक क्यूपीआर जमा नहीं की है। यूपी रेरा अब इन बिल्डरों को चिह्नित कर रहा है। उसके बाद जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत बिल्डरों को हर निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की प्रगति रिपोर्ट हर तीन माह में देनी होती है लेकिन इस बार काफी बिल्डर ऐसा नहीं कर सके। बिल्डरों ने इसका कारण नई व्यवस्था को बताया। जिसमें प्रमोटर्स के साथ आर्किटेक्ट, इंजीनियरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी नई डिजिटल प्रक्रिया अपनानी है। तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने और पोर्टल पर प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को समझने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया। 31 अक्तूबर तक सभी को रिपोर्ट जमा करनी थी लेकिन अभी भी काफी बिल्डरों ने क्यूपीआर जमा नहीं की है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि इन बिल्डरों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें