फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भ्रामक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त निगरानी
विज्ञापन

नोएडा। होल पर गौतमबुद्घ नगर पुलिस सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी करेगी। अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचना देने या धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वहीं होली को लेकर पुलिस की लगातार बैठकें चल रही हैं। जिले के तीनों जोन में 165 शांति समिति की गोष्ठियां आयोजित की गईं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों से लोगों को बुलाकर होली समेत आने वाले त्योहार सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें