फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बारे में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि कोविड-19 की दोनों वैक्सीन को राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण द्वारा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है। इन वैक्सीन के खिलाफ अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से कोरोना टीकाकरण को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण पाने हेतु देश में दो वैक्सीन विकसित की गई हैं। राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह द्वारा लिए गए फैसले के आधार सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण को सफल बनाने और कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें