फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईडी अफसरों पर कार्रवाई जरूरी - सौरभ भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट की ईडी को फटकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का फायदा तभी होगा, जब दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। आप नेता ने सुप्रीम कोर्ट के ईडी को क्रूक कहने पर कहा कि यह गंभीर बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग सत्ता के इशारे पर काम कर रहे हैं। सत्येंद्र जैन मामले में कोर्ट ने ईडी के गलत ट्वीट पर फटकार लगाई, मगर किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश तब तक सार्थक नहीं हैं जब तक ईडी अफसरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न हो। उन्होंने मांग की कि ईडी के गलत रवैये पर जिम्मेदार अधिकारियों को सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें न हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें