माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में खड़े कंपनी के ट्रक का ताला तोड़कर चोर उसमें लगा एयर कंट्रोल मॉड्यूल (एसीएम) चुरा ले गए। इस मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर ईकोटेक-12 स्थित मास्टर ब्लेंडिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के अनुसार, कंपनी का ट्रक 2 जुलाई को एक हॉस्पिटल के पास कुलेसरा में खड़ा था। ट्रक चालक शत्रुजय सिंह ने बताया कि किसी ने ट्रक के कंडक्टर साइड के दरवाजे का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक में लगा एसीएम निकालकर चोरी कर ले गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।