फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साप्ताहिक बाजार में मां-बेटे पर तेजाब उड़ेला

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार में मां-बेटे पर तेजाब से हमला
विज्ञापन

- दोनों झुलसे, फरार हुआ आरोपी, पीड़िता के बयान पर केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत नगर के स्वर्ण पार्क इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक अज्ञात हमलावर ने महिला और उसके मासूम बेटे पर तेजाब उड़ेल दिया। इससे मां-बेटे झुलस गए। आसपास मौजूद लोग महिला और उसके बच्चे को पास के अस्पताल में लेकर गए। यहां पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

स्वर्ण पार्क इलाके की 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया है कि वह वह साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचती है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने दो साल के बेटे के साथ साप्ताहिक बाजार में थी। इसी दौरान पीछे पार्क से निकलकर आया एक अज्ञात युवक उस पर और उसके बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर भाग गया। इससे उसकी गर्दन, पीठ और हाथ पर जलन होने लगी। बेटा भी झुलस गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला का परिचित हो सकता है। घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें