फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसे लेकर हादसे में घायल के खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे लेकर हादसे में घायल के खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन


- ब्रेजा सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर किया था घायल, कोर्ट के आदेश पर ब्रेजा चालक पर एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ब्रेजा कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। कार सवार ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराने का झांसा दिया। आरोप है कि पीसीआर सवार पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर बाइक सवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को पैसे देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब कोर्ट के आदेश पर ब्रेजा सवार के खिलाफ एक्सप्रेस वे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


छपरौला बांगर निवासी बंटी भिडवाल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि 17 जुलाई 2023 को बेटा विशिष्ट कुमार अपाचे बाइक से शहदरा जा रहा था। शिव नाडर स्कूल के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार सवार ने अपाचे में टक्कर मार दी। इसमें विशिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्रेजा सवार ने घायल को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया था और इलाज का पूरा खर्च देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने घायल के पिता से कहा कि उसके जानने वाले का एक बड़ा अस्पताल अलीगढ़ में है। यह कहकर घायल को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि इसके बाद ब्रेजा चालक मौके से भाग गया। आरोप है कि इसके बाद ब्रेजा चालक ने पुलिस के साथ मिलीभगत कर घायल विशिष्ट के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। घायल के पिता ने आरोप लगाया है कि ब्रेजा चालक ने पीसीआर 39 के कांस्टेबल सोनू व चालक रोहित को पैसे देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से पीडि़त पक्ष कोतवाली एक्सप्रेस वे का चक्कर लगा रहा है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें