यमुनानगर। थाना प्रतापनगर पुलिस की टीम ने गत माह पकड़ी गई 20 ग्राम स्मैक की आपूर्ति करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को नाकाबंदी के दौरान गांव प्रतापनगर निवासी नाजिम को 20 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर नाजिम ने बताया था कि गांव के सलमान उर्फ टोनी ने उसे पैसे देकर उत्तरप्रदेश से स्मैक लाने के लिए बोला था। इसके बदले सलमान उसे कमीशन देता था। इस पर टीम ने सलमान उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया। संवाद